रायगढ़. नए वित्तीय वर्ष में नामांतरण कराने वाले लोगों को चार गुनी राशि देनी पड़ेगी। यह बदलाव करने के पीछे कारण यह है कि जितनी राशि नामांतरण के लिए तय की गई थी उससे कहीं अधिक राशि विज्ञापन प्रकाशन कराने में खर्च हो जाता था। ऐसे में इसकी राशि अब पांच सौ रुपए से बढ़ाते हुए दो हजार रुपए कर दिया गया है। यह निर्णय सामान्य सभा में चर्चा करने के उपरांत लिए जाने की बात कही जा रही है।