1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

नवतपा के आठवें दिन चिलचिला धूप व लू ने किया हलाकान

0 दोपहर में 44 डिग्री तापमान होने के कारण बढ़ी बेचैनी

Google source verification

रायगढ़. नवतपा शुरू होते ही एक-दो दिन तक हल्की बुंदाबांदी व तेज अंधड़ के होने के कारण गर्मी से निजात मिल गई थी, लेकिन विगत तीन-चार दिनों से लगातार तापमान में बढ़त्तरी होने व लू के थपेडे से लोग हलाकान होने लगे हैं। वहीं गुुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल गई थी, जिससे जिले का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था।
गौरतलब हो कि विगत २५ मई से नवतपा की शुरूआत हुई है जो दो जून को समाप्त होने वाला है। ऐसे में शुरूआती के दिनों में एक-दो दिनों तक अंधड़ के साथ बुंदाबांदी होने से नवतपा का अहसास नहीं हुआ, लेकिन विगत तीन-चार दिनों से मौसम साफ होते ही तेज गर्मी व लू चलने लगा है, जिसके चलते सुबह से ही तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग से जारी आंकड़े के अनुसार गुरुवार को जिले का तापमान ४४.२ डिग्री पहुंच गया था, जिससे दोपहर के समय राहगीर छांव व ठंडा पानी की तलाश करते नजर आए। हालांकि शहर में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव होने के कारण जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जो तेज धूप व लू के चलते बेहाल नजर आए, हालांकि शहर में जगह-जगह पानी की व्यवस्था थी, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन देर शाम तक गर्म हवाओं के चलने के कारण लोग बेहाल नजर आए। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही मौसम भी शुष्क रहेगा, जिसके चलते फिलहाल गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को धूप व लू से बचने की
शाम को उमस ने किया बेहाल
गुरुवार को नवतपा के आठवें दिन तापमान बढऩे से लोग बेहाल नजर आए, साथ ही पूरे दिन तेज धूप होने के कारण देर शाम तक रात तक लोग उमस से बेहाल रहे। ऐसे में अब आगामी तीन-चार दिनों तक लगातार तापमान बढऩे की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश सहित जिले में आगामी दो दिनों मौसम शुष्क रहने के कारण तक लू चलने के हालात बन रहे हैं, जिससे लोगों को धूप व गर्मी से बचने की जरूरत है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इस संबंध में डाक्टरों की मानें तो सुबह से ही तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्म हवाओं के थपेड़े चलने शुरू हो जा रहा है। ऐसे में लोगों को धूप से बचने की जरूरत है, साथ ही हर एक-दो घंटे में पानी का सेवन करते रहना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं ज्यादातर लोग धूप से जाने के बाद तत्काल ठंडा पानी का सेवन कर लेते हैं, जिसके चलते सर्द-गर्म के चलते सर्दी-खांसी की शिकायत आने लगी है। ऐसे में इन दिनों ककड़ी, तरबुज व खीरा का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की जरूरत है, ताकि शरीर में ठंडक बनी रहे, साथ ही अगर उल्टी-दस्त जैसी शिकायत हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो में जाकर जांच कराना चाहिए, ताकि बीमारी गंभीर होने से बच सके।