
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करने नहीं जाना होगा शिक्षा विभाग, शासन ने पारदर्शिता बरतने की ये व्यवस्था...
रायगढ़. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार योजना २०१७-१८ के लिए दावा करने वाले शिक्षकों को अब सीधे ऑनलाईन आवेदन करना होगा। उक्त पुरस्कार योजना में हर साल लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए शासन ने इसमें पारदर्शिता बरतने के लिए ऑनलाईन कर दिया है। अब शिक्षकों को आवेदन जमा करने के लिए ब्लॉक व जिला में शिक्षा विभाग नहीं जाना पड़ेगा।
Read More : आरक्षक की ट्रेन से कट कर मौत की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ी
डब्लयूडब्लयूडब्लयू.एमएचआरडी.जीओव्ही.ईन के माघ्यम से घर बैठे आवेदन कर इस पुरस्कार के लिए दावा कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्रता की जानकारी लेने भी विभाग का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वेबसाईट में सभी जानकारी उपलब्ध करा दिया गया है। जिसके कारण शिक्षक खुद से अपने पात्रता की जांच करते हुए आवेदन करेंगे। इसके बाद सीधे राज्य स्तर पर गठित टीम उक्त आवेदनों का स्कु्रटनी कर पुरस्कार के लिए शिक्षकों का नाम चयन करेगी। वर्ष २०१७-१८ में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कुछ शिक्षकों ने पहले ही शिक्षा विभाग में आवेदन जमा किया है लेकिन अब ऐसे शिक्षकों को फिर से ऑनलाईन आवेदन करना पड़ेगा।
क्या होता था पहले
अब तक इस पुरस्कार के लिए पहले ब्लॉक में बीईओ के पास आवेदन जमा होता था जिसकी जांच व स्कु्रटनी करने के बाद जिला शिक्षा विभाग भेजा जाता था। यहां जिला स्तरीय टीम स्कु्रटनी कर चयन सूची को राज्य में भेजती थी इसके बाद अंतिम रूप से पुरस्कार के लिए शिक्षकों का नाम चयनित होता था, लेकन अब ऐसा नहीं होगा।
पांच दिन में करना होगा आवेदन
२५ जून को डीईओ से जारी एक आदेश में उक्त योजना के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें आवेदन करने के लिए अंतिम तिथी 30 जून तक निर्धारित होने की बात कही गई है। इसमें आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास अब पांच दिन शेष है।
-राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार योजना २०१७-१८ के लिए अब शिक्षकों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऑनलाईन आवेदन करने के बाद सीधे राज्य स्तर पर टीम स्कु्रटनी कर चयन करेगी- आरपी आदित्य, डीईओ शिक्षा विभाग
Published on:
25 Jun 2018, 6:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.