3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजे के जखीरे के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

80 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

2 min read
Google source verification
80 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

80 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

रायगढ़. सरिया पुलिस ने 80 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो ओडि़शा से गांजा की खेप को छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। इस बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तब यह सफलता मिली। कार की डिक्की में एक-एक किलो के 80 पैकेट गांजा की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


सरिया पुलिस की टीम रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के कंचनपुर के भुलुमुड़ा तिराहा के करीब चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में गांजा की खेप, ओडि़शा के रास्ते सरिया क्षेत्र में आ रही थी। घंटों की चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार लग्जरी कार क्रमांक एमपी17 सीए 1678 को आते देखा गया।

Read more : आखिर ऐसा क्या हुआ चांदनी चौक में कि पुलिस के अधिकारी व जवान पूरी रात गुजारने हुए मजबूर, पढि़ए खबर...


जब पुलिस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश कि तो भागने की कवायद में जुट गया। हलांकि पुलिस की घेराबंदी के बीच कार चालक की चालाकी नहीं चली और वो पकड़ा गया। गाड़ी की चेकिंग के दौरान कार की डिक्की में एक-एक किलो के 80 पैकेट गांजा की खेप को देखा गया। जिसके बाद कार सहित आरोपी को थाने लाया गया।

अपना नाम शुभम शर्मा 20 वर्ष व आशीष मिश्रा 21 वर्ष बताया
पूछताछ में कार सवार युवकों ने अपना नाम शुभम शर्मा 20 वर्ष व आशीष मिश्रा 21 वर्ष बताया। जो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी है। वहीं उनका मुख्य काम , माद्क पदार्थ की तस्करी व उसकी बिक्री है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं कार के नंबर से उसके मालिक की खोज भी की जा रही है।

Story Loader