4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

शहर की सात सड़कों के लिए टेंडर की तैयारी

26 करोड़ रुपए से संवर रहे हैं शहर की सड़केंमहापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

Google source verification

रायगढ़. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य सड़कों के साथ गली मोहल्ले के भी सीसी सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर है। वर्तमान में 26 करोड़ 30 लाख रुपए के कार्य जारी किया गया है। इसमें से अधिकांश सड़क पूर्ण हो गए हैं और अधिकांश सड़क जल्दी पूर्ण हो जाएंगे। इस तरह विभिन्न कार्यों के लिए सात करोड़ का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। मेयर जानकी काटजू सहित एमआईसी सदस्यों ने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
इसमें 9 एमएलडी से पंचधारी तक 87 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह त्रिमूर्ति केलो पुल से 7 एमएलडी तक धा 45 लाख की लागत से मरीन ड्राइव बेलादुला रोड से एसईसीएल ऑफिस तक 1 करोड़ 60 लाख एवं एक करोड़ नौ लाख की लागत से निर्माण लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। दो करोड़ रुपए की लागत से बोईरदादर मुख्य मार्ग डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य चल रही है। इधर 3 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न मुख्य सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। 10 करोड़ की लागत से पुल, पुलिया, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं विभिन्न स्थानों पर पांच नया बीटी सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह सड़क नाली, पुल, पुलिया आवश्यक कार्यों के लिए सात करोड़ का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र अंतर्गत 26 करोड़ 30 लाख रुपए का कार्य चल रहा है। जल्द ही 7 करोड़ के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। आने वाले समय में नगर निगम के सभी वार्डों में कार्य स्वीकृत किए गए हैं। निरीक्षण में एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार कांग्रेसी नेता शाखा यादव, अमृत काटजू उपस्थित थे।
15 वे वित्त से मिले 6 करोड़ 30 लाख रुपए
नगर निगम क्षेत्र के गली मोहल्लों में सीसी सड़क, नाली, पुल पुलिया निर्माण जैसे 38 कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से 6 करोड़ 30 लाख रूपए मिले हैं। हाल ही में कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने शहर के ठेकेदारों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने 15 वे वित्त कार्यों के तहत विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
24 लाख के कार्यों का किया गया भूमि पूजन
वार्ड क्रमांक 33 गांधीनगर में 16 लाख 50 हजार की लागत से सीसी सड़क एवं वार्ड क्रमांक 6 में 8 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्यों का बुधवार को मेयर जानकी काटजू, संजय देवांगन, नीलम रंजू संजय और मोहल्लेवासी उपस्थित थे।