4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल न होने पर ४२ कंपनियों को आरटीओ ने किया प्रतिबंधित

इन फाइनेंस कंपनियों से क्रय की गई वाहनों का रजिस्ट्रेशन रूका

2 min read
Google source verification
ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल न होने पर ४२ कंपनियों को आरटीओ ने किया प्रतिबंधित

इन फाइनेंस कंपनियों से क्रय की गई वाहनों का रजिस्ट्रेशन रूका

रायगढ़। अधिकांश फाइनेंस कंपनियां बिना ट्रेड लाइसेंस के रिन्युवल कराए ही वाहनों का फाइनेंस कर रहे थे जिसको गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्रालय ने ऐसे फाइनेंस कंपनियों को चिन्हांकित कर इनसे फाइनेंस हुई वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोक दिया है।
पूरे प्रदेश में ४२ ऐसे फाइनेंस कपंनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें से जिले में दर्जन भर से अधिक कंपनियां संचालित हो रही है। परिवहन मंत्रालय ने पूर्व में उक्त फाइनेंस कंपनियों को ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल कराने के लिए कई बार अल्टीमेटम दिया था लेकिन संबंधित कंपनियां परिवहन विभाग के इस आदेश को दकिनार करते चले आ रहे थे जिसके कारण सख्त कार्रवाई करते हुए इन कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है। परिवहन मंत्रालय और फाइनेंस कंपनियों के बीच चल रहे इस मामले के बीच में आम उपभोक्ता फंस रहे हैं। ये कंपनियां वाहनों के लिए फाइनेंस तो कर रही हैं , लेकिन आरटीओ में रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हांलाकि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कुछ कंपनियों ने ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है लेकिन इस बीच हुए फाइनेंस के मामलों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन का काम अधर में लटका हुआ है।
नहीं दे रहे उपभोक्ताओं को जानकारी
परिवहन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई की जानकारी उपभोक्ताओं को न तो शो-रूम संचालक दे रहे हैं न ही फाइनेंस कंपनियां दे रही है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि कुछ समस्या आने के कारण वाहनों का फाइनसेंस होने के बाद रजिस्ट्रेशन में देरी लगेगा।
प्रकरण भी लंबित
विदित हो कि त्योहारी सीजन होने के कारण अधिकांश लोग फाइनेंस कंपनियों के सहारे ही वाहन क्रय करते हैं। नवरात्र से बाजार शुरू हो जाता है ऐसी स्थिति में इन कंपनियों द्वारा किए गए फाइनेंस के बाद वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए फाईल या तो शो-रूम में लंबित पड़ी है या फिर परिवहन विभाग में लंबित है।
इन कंपनियो ंको किया प्रतिबंधित
आईसीआईसीआई बैंक, टीवीएस क्रेडिट सर्विस, चोलामंडलम फाइनेंस, मण्णिपुरम फाइनेंस, महेन्द्रा एंड महेन्द्रा फाइनेंस, बेरर फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, सुंदरम फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ोदा, स्के फिनकॉर्प, एयू स्माल फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, एचडीबी फाइनेंस सर्विस, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कोटक महिन्द्रा, हीरो फिनकॅार्प, टाटा मोटर्स, यस बैंक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, आरडीके ग्लोबल, श्रीराम सिटी यूनियन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडोस्टार कैपिटल, महामाया इनवेस्टमेंट, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडसइंड बैंक, ओडिशा फाइनेंस, मंगलम बालाजी, फारच्र्युन इंटीग्रेटेड, पूनावाला फिनकॉर्प, टाटा कैपिटल फाइनेंस साल्यूशन, जान डियर फाइनेंशियल, एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड, निशांन रेनाल्ट फाइनेंस, इक्यूटस स्माल फाइनेंस और हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस का नाम शामिल है।
वर्सन
हां कुछ कंपनियों को मंत्रालय से प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें से जिसका ट्रेड लाइसेंस रिन्युवल हो रहा है उस पर लगे प्रतिबंध को हटाया जा रहा है। कुछ प्रकरण आए हैं जिनका रजिस्ट्रेशन रोका गया है।
दुष्यन्त रायस्थ, जिला परिवहन अधिकारी