
अब शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि ओबीसी व जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग
रायगढ़. तेजस्वनी के लिए दो बार काउंसिलिंग करने के बाद भी जब आधी सीट खाली रह गई तो शिक्षा विभाग को ओबीसी व जनरल की याद आने लगी। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि ओबीसी व जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। ओबीसी और जनरल को बाहर करते हुए तेजस्वनी के लिए मंगलवार को नटवर स्कूल में की गई काउंसिलिंग में आधी सीट खाली रह गई।
इसमें भी 5 ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन शामिल है जो कि 12 वीं पास कर चुके हैं और इस क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं। बताया जाता है कि तेजस्वनी को चालू हुए तीन साल हुए हैं जिसमें हर साल अलग-अलग नियम कानून बनाए गए, शुरूआत में सिर्फ एसटी, एससी को लिया गया। इसके बाद दूसरे सत्र में सीट को पूरा करने के लिए ओबीसी व जनरल को भी शामिल किया गया तब जाकर 26 सीट भर सकी थी।
इस बार काउंसिलिंग के लिए शुरुआत में जारी आदेश में शिक्षा विभाग ने 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन बताया जाता है कि काफी कम संख्या में अभ्यर्थी आए इसको देखते हुए फिर से एक आदेश जारी किया गया जिसमें 12 वीं बोर्ड में 70 प्रतिशत परिणाम तय किया गया। इसी के आधार पर मंगलवार को काउंसिलिंग हुई जिसमें 26 सीट में ही आवेदन आए हैं। पिछले बार भी कुछ ऐसा ही स्थिति निर्मित हुआ था जिसके बाद ओबीसी व जनरल को शामिल किया गया था। इस बार तो बाहर करने की ही तैयारी थी।
अब अधिकारी कोटे की कर रहे हैं बात
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो तेजस्वनी में नए बैच के लिए सीट खाली रह जाने के कारण 21 जून को फिर से काउंसिलिंग की बात कही जा रही है। लेकिन इसमें भी एसटी-एससी को ही शामिल किया जा रहा है और पहले एसटीएससी के कोटे को पूरा करने की बात कही जा रही है।
आईआईआईटी में आए 12 आवेदन, सीट है 50
आईआईआईटी के कोचिंग के लिए भी जिला स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भी 50 सीट में अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 12 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन दिया है। इसमें भी 38 सीट खाली रह गई है।
Published on:
16 Jun 2018, 3:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.