5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम भक्त हनुमान के जयकारे से गूंजायमान हुआ अंचल

0 जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुआ महाभंडारे का आयोजन0 पूरे दिन चला पूजा-पाठ का दौर

3 min read
Google source verification
raigarh

राम भक्त हनुमान के जयकारे से गूंजायमान हुआ अंचल

रायगढ़. गुुरुवार को शहर सहित अंचल में राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव को लेकर धूम रही। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी थी। साथ ही गली मोहल्ले व शहर के अंदर के मंदिर समिति द्वारा विविध आयोजन किया गया। जिसमें कही भजन कीर्तन तो कही महाभंडार का प्रसाद वितरण किया गया, जिसमे रामभक्तों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था व उमंग के साथ राम भक्त की रंग में रंगे नजर आए।
गौरतलब हो कि गुरुवार को शहर सहित अंचल में रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान शहर के सुभाष चौक स्थित सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर में वीर बजरंग बली का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इसके साथ ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें रामभक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं सुबह से ही बजरंग बली की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही, जिससे भक्तों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस की भी तैनाती की गई थी, जो आयोजन देर शाम तक चलता रहा। साथ ही बुजीभवन चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, महिला समृद्धि बाजार स्थित हनुमान मंदिर, रामगुड़ीपारा स्थित हनुमान मंदिर, पैलेस रोड स्थित हनुमान मंदिर सहित अंचल के सभी मंदिरों का पट सुबह से ही खुल गया था, जिसमें भक्तों द्वारा पूरे दिन पूजा-पाठ किया गया। साथ ही जगह-जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए थे।
हनुमान जन्मोत्सव का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, साथ ही यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा करते समय राम दरबार का पूजन जरूरी है, क्योंकि राम जी की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी मान्यता को लेकर गुरुवार को शहर सहित अंचल के हनुमान मंदिरों पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया।
जगह-जगह हुआ महाभंडरा का आयोजन
हनुमान जंयती के अवसर पर गली-मोहल्ले से लेकर शहर के अंदर के मंदिरों में महाभंडारा का आयेाजन किया गया था। जिसमें सुभाष चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, महिला समृद्धि बाजार स्थित हनुमान मंदिर, पैलेस रोड स्थित हनुमान मंदिर व सतीगुढ़ी चौक स्थित भरत कूप मंदिर में हनुमान लला के जन्मोत्सव पर महाभंडारे आयोजन किया गया था। साथ ही बुजीभवन चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर, कोतरारोड मानिकपुरी गली स्थित हनुमान मंदिर में महाभंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
जगह-जगह पुलिस की रही तैनाती
हनुमान जयंती के अवसर पर कई मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था, जिससे शहर के अंदर सुभाष चौक में भंडारा का आयोजन होने से कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिसे देखते हुए यहां सुबह से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, साथ ही इस मार्ग को बंद कर दिया गया था, ताकि भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मार्निग वाकर सोसायटी ने निकाली निशान यात्रा
हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को शहर के मार्निग वाकर सोसायटी द्वारा निशान यात्रा निकाली गई, इस दौरान बड़ी संख्या में हनुमान भक्त यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा गुरुवार को सुबह करीब ६.३० बजे चक्रधरनगर स्थित कमला नेहरू पार्क से निकली और चक्रधरनगर चौक होते हुए डिग्री कालेज, कौहाकुंडा होते हुए गजमार पहाड़ पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, इस दौरान रामभक्तों द्वारा हनुमान जी की जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। साथ ही मंदिर पहुंच कर भक्तों द्वारा अंजनी के पुत्र महा बजरंग बली को ध्वज चढ़ाया गया। साथ ही पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद भक्तों के लिए नास्ता व जलपान की व्यवस्था की गई थी, उसके बाद भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ।