27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुक्त ने नहीं सुनी तो पार्षद व मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से कर दी शिकायत

निगम प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 7:44 PM IST

निगम प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा

निगम प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा

रायगढ़. अधूरे निर्माण को पूरा कराने निगम प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब पार्षद के साथ मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से शिकायत की है। वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद ने एक पत्र कलेक्टर को सौंपा है। इसमें अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने की मांग की गई है। यह निर्माण कार्य इससे पहले के कार्यकाल में स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराए जा सके।

वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद विजय लक्ष्मी द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में तीन साल पहले नाली बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसका काम भी शुरू किया गया, लेकिन आधा-अधूरा निर्माण होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। पिछले दिनों इस निर्माण को पूरा कराने पत्र निगम आयुक्त को सौंपा गया था, लेकिन अब तक बंद किए गए निर्माण को शुरू नहीं किया जा सका।

इसी तरह वार्ड में बने सामुदायिक भवन का कार्य भी अधूरा है। इस सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल का निर्माण अब तक नहीं किया जा सका। साथ ही नदी से सब स्टेशन तक सड़क बनाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन इस सड़क पर बेस करने के बाद आगे का काम शुरू नहीं किया जा सका।


निगम ने नहीं सुनी फरियाद
वार्ड पार्षद की माने तो इससे पहले नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपते हुए पुराने कार्यों का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की गई। इस समय निगम आयुक्त के द्वारा निर्माण शुरू कराए जाने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन निगम के इस कार्यकाल को सात माह बीत जाने के बाद भी स्वीकृत कार्य शुरू नहीं किए जा सके। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


-वार्ड में कई कार्य आधे-अधूरे में बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम आयुक्त को इससे पहले पत्र सौंपते हुए इन कार्यों को पूरा कराए जाने की मांग की गई, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में कलेक्टर को पत्र सौंपा गया है।
-विजय लक्ष्मी, पार्षद