
कार्यालयों में काम-काज प्रभावित
रायगढ़. भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा नहीं करने के खिलाफ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने बुधवार को हड़ताल किया। इसके कारण सरकारी कार्यालयों में काम-काज प्रभावित हुई। कई कार्यालयों में बंद की स्थिति निर्मित रही।
बताया जाता है कि जिले में कर्मचारी और अधिकारियों की संख्या करीब 17 हजार है जिसमें से करीब साढ़े 8 हजार अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा कुछ अवकाश पर रहे तो कुछ आंदोलन का समर्थन देकर वापस लौट गए। एक दिवसीय प्रदर्शन में फेडरेशन ने मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन करने के बाद कलक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारियों को पूरे सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान देने कर्मचारी के विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगति को दूर करने सहित कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न समस्याओं और मांगों को पूरा करने की बात कही गई है। भाजपा की सरकार बनाने के बाद से फेडरेशन ने कई बार सरकार से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने मांग किया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
इसके अलावा पूर्ववर्ती राज्य मध्यप्रदेश में लागू किए गए पदोन्नति वेतनमान के आदेश् सौंपे जाने के डेढ़ साल बाद भी इस आश्य के बाद कोई आदेश जारी हुआ है।
सातवें वेतनमान का पएरिसर्य महंगाई भत्ते की लंबी किश्तों की भुगतान प्रशासनिक सुधार में दिए गए ज्ञापनों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी जगत में बेहद रोष व्याप्त है। वहीं कर्मचारी व अधिकारी फेडरेशन की मांग पूरी न होने पर चरणबद्व आंदोलन किए जाने के लिए बाध्य होने की बात कही गई है।
संविलयन की तैयारी हुई शुरू, सेवा पुस्तिका संधारण के लिए लगने लगा भीड़
रायगढ़। शिक्षाकर्मियों के संविलयन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत में शिक्षाकर्मियों के सेवा पुस्तिका संधारण करने सहित अन्य जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग ब्लाक के शिक्षाकर्मियों को अलग-अलग तिथि में बुलाया गया है।
शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिए सेवा पुस्तिकाओं का संधारण एवं चरित्र सत्यापन तथा अचल संपत्ति के जानकारी देने संबंधी आवश्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए जिला पंचायत में इन दिनों शिक्षा कर्मियों की भीड़ देखी जा रही है। विदित हो कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षाकर्मियों का संविलियन किये जाने की घोषणा के पश्चात ही प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू हुआ है।
इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं और संविलियन के लिए 8 वर्ष की सेवा अवधि पूरा करने वाले सभी पात्र पंचायत शिक्षकों के सेवा पुस्तिका का संधारण करने के साथ-साथ उनके चल-अचल संपत्ति की जानकारी तथा गोपनीय चरित्रावली प्राप्त कर पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में उन्हे अंतरित करने की कार्यवाही हेतु प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस विषय पर संबंधित विकास खंड के शिक्षा कर्मियों को अलग-अलग तिथि निर्धारित कर उन्हें जिला पंचायत में अपनी सेवा पुस्तिका संधारण के लिए क्रम से बुलाया जा रहा है। 27 जून को रायगढ़ विकास खंड के शिक्षाकर्मियों को जिला पंचायत बुलाया गया था सभी शिक्षाकर्मियों से उनके सेवा पुस्तिका का संधारण कराने के साथ ही साथ संपत्ती का विवरण सहित अन्य कई प्रकार की जानकारी ली जा रही है।
Published on:
27 Jun 2018, 9:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.