
रायगढ़। औषधीय पौधों के महत्व व उसके लाभ लोगों को दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने हर निकाय क्षेत्र में कृष्ण कुंज स्थापना की योजना बनाई है लेकिन यह योजना धरातल पर आना तो दूर अभी तक जिला मुख्यालय सहित तीन स्थानों में इसकी नींव तक नहीं खुदी है।
विदित हो कि कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ शासन ने कृष्ण कुंज निर्माण की योजना लागू की, जिसके तहत हर निकाय क्षेत्र में एक कृष्ण कुंज निर्माण होना है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो इस कृष्ण कुंज में २०० पौधे रोपित किया जाना है, लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि पौधे लगना तो दूर इतने लंबे समय बाद भी कृष्ण कुंज निर्माण के लिए नींव तक नहीं खुद पाया है। बताया जाता है कि जिला मुख्यालय में जूटमिल बांजीखोल में कृष्ण कृंज के लिए जगह का चयन किया गया, लेकिन उक्त प्रस्तावित स्थल में जैसे ही निर्माण का काम शुरू हुआ तो आस-पास के लोगों ने जमीन विवाद के कारण आपत्ति करना शुरू कर दिया। तब से उक्त निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इसीप्रकार पुसौर क्षेत्र के बोरोडिपा में स्थल चयन किया गया है जहां जहां पौधे लगाया जाना बताया जा रहा है। इसीप्रकार खरसिया में भी कृष्ण कुंंज के निर्माण का कार्य कछूए की चाल से चल रहा है। अन्य विकासखंडों में भी कृष्ण कुंज निर्माण की स्थिति काफी धीमि गति से संचालित किया जाना बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोग यह सोंचने पर विवश हैं कि कब निर्माण कार्य पूरा होगा तो पौधे लगाए जाएंगे और कब पौधे यहां बड़े होंगे।
पल्ला झाड़ रहा है विभाग
इसको लेकर जब वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि कुछ जगहों में जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी है जिसके कारण उसकी सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर विवाद का निराकरण करने के बाद आगे का काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
२०० पौधों का होना है रोपण
चिन्हांकित स्थल की परिधी में करीब २०० पौधे जो कि धार्मिक मान्यताओं से जुड़े हैं उनका रोपण किया जाएगा। इस परिधी में बरगद, पीपल, कदम, नीम, जैसे प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। विशेषज्ञों की माने तो उक्त पौधों की धार्मिक मान्यता भी है और पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी उक्त सभी पौधे लाभदायक माने जाते हैं।
तीन स्थल शुरूआत में हुआ था निरस्त
शुरूआत में जिले के ८ निकाय क्षेत्रों में जगह चिन्हांकित कर प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन इनमें से तीन स्थल में अतिक्रमण, घना पौधा और मुख्यमंत्री पौधरोपण के लिए प्रस्तावित स्थल था जिसके कारण उक्त तीनों स्थल को निरस्त कर दुसरा स्थल चयनित की गई।
किस निकाय में कहां है चयनित स्थल
नगर निगम बांजीपाली
नगरपंचायत पुसौर बोरोडीपा
नगर पालिका सरिया सरिया
नगर पालिका सारंगढ़ सारंगढ़
नगर पंचायत घरघोड़ा घरघोड़ा
Published on:
30 Oct 2022 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
