31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गली में गुजरने की बात को लेकर तीन महिलाओं ने एक महिला को पीटा

मामले की विवेचना की जा रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 8 Apr 2019, 7:28 PM IST

मामले की विवेचना की जा रही है

मामले की विवेचना की जा रही है

रायगढ़. गली में गुजरने की बात को लेकर जीन महिलाओं ने एक महिला की हाथ-मुक्का व डंडा से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे काफी चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ३४१, ३४ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अलबिना मिंज पति श्रीया मिंज कृष्णवाटिका के पीछे फुलवारी डीपापारा में रहती है। वहीं घरेलू काम करती है। पुलिस ने बताया कि अलबिना एवं जयन्ती सतनामी का घर अगल-बगल है। अलबिना के घर के सामने गली है। उस गली में प्रार्थिया व उसके परिवार वालों को आने-जाने के लिए जयन्ती सतनामी एवं उसकी बहन बैजन्ती सतनामी तथा उसकी मां नोनीबाई सतनामी हमेशा मना करते हैं और गाली-गलौज करते हैं।

करीब एक साल पहले गली को आरोपी महिलाओं ने बंद कर दिया था, जिसे बाद में समझौता कर फिर से गली में आवागमन शुरू हो गया था। सात अप्रैल की रात आठ बजे अचानक से आरोपी महिलाएं गली को कांटा से बंद कर दिए और अलबिना के परिवार वालों को दूसरे रास्ते से आना-जाना करने के लिए कहने लगे। ऐसे में प्रार्थिया ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिलाएं भड़क गईं और गाली-गलौज कर जाने से मारने की धमकी देते हुए अलबिना के साथ हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट किए। इस घटना में प्रार्थिया के सिर, हाथ-पैर व शरीर क ेअन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।