27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- टायर दुकान में छाल की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक घुसी, संचालक और पुत्र की दर्दनाक मौत, पंचर बनवाने आए दो लोग घायल

-लोगों ने किया चक्काजाम -छाल और हाटी के बीच तरेकेला का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:16 PM IST

टायर दुकान में छाल की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक घुसी, संचालक और पुत्र की दर्दनाक मौत, पंचर बनवाने आए दो लोग घायल

टायर दुकान में छाल की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक घुसी, संचालक और पुत्र की दर्दनाक मौत, पंचर बनवाने आए दो लोग घायल

रायगढ़. छाल की ओर से आ रही खाली ट्रक एक टायर पंचर बनाने वाले की दुकान में घुस गई। इस घटना में टायर दुकान संचालक और उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अपने बाइक का पंचर बनवाने पहुंचे दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इन लोगों की बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई इससे वो भी चकनाचूर हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार को दिन के ढाई से तीन बजे के बीच की है। लोगों ने बताया कि छाल हाटी मुख्य मार्ग में तऱेकेला के पास यह घटना घटित हुई है जब छाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक सीजी 15 डीजी 5735 तारेकेला के पास सड़क के किनारे स्थित टायर दुकान में जा घुसी। ऐसे में मौके पर ही टायर दुकान संचालक अहमद अली अंसारी उम्र 35 वर्ष व उसके लड़का ईशान अली अंसारी की मौत हो गई। वहीं इस दुकान पर पंचर बनवाने पहुंचे बाइक सवार समीर खान व मुन्ना खान को भी इस बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

Read More : सीक्रेट पिन हासिल कर मजदूर से ठग लिए 35 हजार रूपए, मामले की शिकायत थाने में

लोगों ने बताया कि इन दोनों घायलों को इलाज के लिए संजीवनी 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल ले जाया गया, लेकिन वहां पर समीर खान गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है।

लोगों ने कर दिया चक्काजाम
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया और मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। ग्रामीण दोषी चालक पर कार्रवाई और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। मामले की सूचना मिलने के साथ ही छाल पुलिस घटनास्थल पर तुरंत दल बल के साथ पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाईश देने लगी। काफी देर के मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण मानें और चक्काजाम को खत्म किया।

सड़क से लगी है दुकान
जहां ये घटना हुई है वो दुकान लगभग सड़क से ही लगी हुई है। दूसरी खास बात यह है कि ये मार्ग कोयले से लदे वाहनों के तेज रफ्तार के कारण हमेशा ही खतरनाक बनी रहती है।

ट्यूशन के लिए आया था बेटा
जिस दुकान में यह घटना घटित हुई है उस वक्त दुकान संचालक का पुत्र भी उपस्थित था। बताया जा रहा है कि उसका पुत्र ईशान अली अंसारी शाम के ट्यूशन के लिए अपने पिता की दुकान में पहुंचा था।