27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीक्रेट पिन हासिल कर मजदूर से ठग लिए 35 हजार रूपए, मामले की शिकायत थाने में

एक मजदूर से 35 हजार रुपए की ठगी हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 6:50 PM IST

एक मजदूर से 35 हजार रुपए की ठगी हुई

एक मजदूर से 35 हजार रुपए की ठगी हुई

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के मांझापारा में एक मजदूर से 35 हजार रुपए की ठगी हुई है। पीडि़त से उक्त रुपए की ठगी, बैंक में लेन-देन नहीं करने के एवज में की गई है। ठग ने पीडि़त से एटीएम कार्ड से जुड़ी गोपनीय नंबर लेकर इस घटना को अंजाम दिया। पीडि़त ने इस बात की शिकयत चक्रधर नगर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कभी बैंक मैनेजर तो कभी एटीएम लॉक होने के बाद ठगी के नए तरीके सामने आ रहे हैं। ठग द्वारा बैंक में लेन-देन नहींं करने के एवज में खाता ब्लॉक होने की बात कह ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसका शिकार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के करीब बसे गांव मांझापारा के हीरालाल खडिय़ा से जुड़ा हुआ है।


पेशे से मजदूरी करने वाले हीरालाल ने 5 साल में एक-एक कर करीब 52 हजार रुपए खाता में जमा किया था। 26 जून की सुबह करीब 10 बजे एक अंजान व्यक्ति ने हीरालाल के फोन पर कॉल किया। जिससे खाता में पिछले कुछ माह से लेन-देन नहीं होने की बात कह एटीएम ब्लॉक हो जाने की बात कही।

Read more : पीएम आवास योजना में अजब है गोलमाल, अपूर्ण और कहीं के भी आवास दिखाकर राशि हो रही जारी

जिसपर मजदूर ने बगैर सोचे एटीएम ब्लॉक नहीं होने के उपाए पूछे। जिसपर ठग ने पहले एटीएम कोड, उसके बाद मोाबइल पर आए ओटीपी की जानकारी हीरालाल से ली। उसके बाद मजदूर के खाते से करीब 35 हजार रुपए को पार कर दिया। जब पीडि़त ने इस बात की जानकारी गांव के एक अन्य को दी।

तब पीडि़त को खुद के साथ ठगे जाने का एहसास हुआ। जिसकी पुष्टि बैंक पहुंचने के बाद हुई। जब बैंकर्स ने खाते से 35 हजार रुपए पार होने की जानकारी दी। पीडि़त ने इस मामले की शिकायत चक्रधर नगर पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।