
आवास मित्र, हितग्राही और अधिकारियों की चल रही सांठ-गांठ
रायगढ़. बरमकेला क्षेत्र में पीएम आवास को लेकर कई तरह के खेल चल रहे हैं। आवास मित्रों, अधिकारियों व हितग्राही के सांठ-गांठ से अपूर्ण व दूसरे के आवास को वेबसाईट में अपलोड कर पूर्ण दिखाया जा रहा है और राशि आहरित की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बरमकेला सीईओ को शिकायत किया है।
शिकायत में बताया गया है कि नियमानुसार पीएम आवास का निर्माण पूर्ण होने के बाद तीसरे किश्त की राशि आहरित होनी है इसको लेकर क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी सांठ-गांठ करते हुए वेबसाईट में दूसरे आवास के फोटो को अपलोड कर रहे हैं।
जिसके कारण क्षेत्र में ऐसे हितग्राही जिनको तीसरी किश्त मिल चुकी है लेकिन आवास का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके पीछे कारण यह है कि तीसरे किश्त की राशि को गलत तरीके से आहरित करने के लिए बंदरबाट कर दिया गया है।
ऐसा एक ग्राम पंचायत में नहीं बल्कि बरमकेला क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत में हुआ है जिसके कारण उक्त योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। शासन द्वारा अंतिम किश्त की रााशि जारी होने के बाद भी आवाास का निर्माण पूर्ण नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बरमकेला सीईओ से शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है। साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि सीएम, कलक्टर और सीईओ जिला पंचायत को भी भेजा है।
इसका भी निकाल लिए तोड़
इंदिरा आवास में हुए गड़बड़ी को देखते हुए पीएम आवास में फोटो अपलोड करने सहित कई प्रक्रिया शुरू की गई ताकि अनियमितता न हो, लेकिन उक्त क्षेत्र में इसका भी तोड़ निकालते हुए गलत फोटो अपलोड किया जा रहा है। हांलाकि वास्तविकता जांच होने के बाद सामने आएगा।
उठ रहा है सवाल
चूंकि पीएम आवास के पूरी मॉनिटरींग का जिम्मा जनपद के अधिकारियों का है। यह दावा भी किया जाता है कि लगातार मॉनिटरींग की जा रही है इसके बाद भी इसप्रकार की शिकायत मिल रही है इसको लेकर जनपद के मॉनिटरींग पर सवाल उठ रहा है। जिसको लेकर जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Published on:
28 Jun 2018, 6:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.