
cg weather update : बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार की सुबह से ही आसमान पर बदलों का डेरा बना रहा। इससे दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शाम को मौसम का मिजाज बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद बूंदाबांदी थम गई, लेकिन रात होते ही बादल बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। (weather alert) बारिश के बीच शहर का कई हिस्सा तरबतर हो गया।
weather update : मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तक मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद बादल छंटने की बात कही जा रही है। साथ ही बादल छटने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढे़गी। बारिश थमने के बाद कोहरा शुरू हो गया था। इससे रात के समय वाहन चलाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विगत तीन दिनों से मौमस खराब होने के कारण खेती-किसानी का काम लगभग पूरी तरह से बंद है।
Weather Alert : साथ ही जो किसान मुंगफली व अन्य फसल की बुआई कर दिए हैं, उनको अब चिंता सताने लगी है कि अगर बारिश हो जाती है तो काफी नुसकान का सामना करना पडे़गा। (cg weather update) मौसम विभाग का कहना है कि आने दो दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। (heavy rain alert) क्योंकि अगर हवा की दिशा बदलता है तो पठार क्षेत्रों से ठंडी हवाओं के आगमन होने के कारण ठंड बनी रहेगी। साथ ही शनिवार को देर रात तक लोग अलाव का भी सहारा लेते नजर आए।
धान बेचने हो रहे परेशान
CG Weather Update : विगत तीन दिनों से मौसम बदलने के कारण बारिश की संभावना को देखते हुए जो किसान धान बेच नहीं पाए हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है। (cg weather update) ऐसे वे लगातार मंडियों का चक्कर काटते नजर आ रहे हैं, लेकिन मौसम को देखते हुए खरीदी भी धीमी गति से हो रही है। (weather today) ऐसे मे किसानों का कहना है कि जैसे-तैसे धान की मिसाई करके निवृत हुए और अब बेचने की बारी आई तो मौसम खराब हो गया, ऐसे में अगर तेज बारिश होती है तो काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बिजली ने भी किया परेशान
CG Heavy Rain Alert : बारिश के बीच शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली गुल हो गई थी। इससे इतवारी बाजार क्षेत्र, कोतरा रोड, ढिमरापुर, बैकुंठपुर, चक्रधर नगर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। बिजली गुल होने की वजह से कामकाज भी प्रभावित हुआ। (weather today) हालांकि बारिश थमने के बाद बिजली की आपूर्ति की गई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
प्लेटफार्म पर भर गया पानी
IMD Update : बेमौसम बारिश से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके पीछे कारण यह है कि बारिश होते ही शेड से बारिश का पानी झरने की धार तरह बहने लगी। (imd alert) खास बात यह है कि प्लेटफार्म नंबर एक के उक्त शेड का मरम्मत कुछ दिनों पहले ही किया गया था, लेकिन मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति ही की गई। (cg imd alert) इसकी वजह से बारिश का पानी फिर से बहने लगा। इस बीच वहां मौजूद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
Published on:
21 Jan 2024 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
