1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार लिंक अपडेट के नाम पर महिला शिक्षिका से ठगी, खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते से एक लाख चौबीस हजार किए पार

Online fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ये शातिर ठग, शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी तेजी से पैर पसार चुके हैं। ये कई तरीके से ठगी करते हुए हर वर्ग को अपना शिकार बना रहे है। ऑनलाइन ठगी(Online fraud) का ऐसा मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
.

आधार लिंक अपडेट के नाम पर महिला शिक्षिका से ठगी, खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते से एक लाख चौबीस हजार किए पार

Online fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ये शातिर ठग, शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी तेजी से पैर पसार चुके हैं। ये ठगबाज कई तरीके से ठगी करते हुए तकरीबन हर वर्ग को अपना शिकार बना रहे है। ऑनलाइन ठगी(Online fraud) का ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस मामले में ठग ने महिला शिक्षिका के खाते को आधार लिंक अपडेट के नाम पर 1 लाख 24 हजार रुपये 5 बार आहरण कर पार कर लिए। इस मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और जाँच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे बंगला पारा कोतरारोड रायगढ़ जिले की रहने वाली विदुषी श्रीवास (उम्र 33 साल) पिता रोहित श्रीवास व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। महिला को बीते दिनों में एक फोन धारक ने फोन किया और खुद को राकेश गुप्ता बताते हुए स्टेट बैंक हेड आफिस से बात करना बताया। राकेश ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उसे महिला के आधार कार्ड को खाते से लिंक कर अपडेट करना है।

ऐसा दिया झांसा
इसके बाद महिला ने तुरंत मना कर दिया और ठग से कहा कि मैं बैंक में जाकर अपडेट करा लूंगी। महिला के इतना कहते ही ठग ने उससे कहा कि अभी तुरंत करना पडेगा नही तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा और खाते में जमा पैसा भी नही मिल पाएगा। ऐसे में महिला उसके झांसे में आ गई और उसने ठग के कहने पर अपने एटीएम कार्ड की जानकारी दे दी। महिला ने बैंक की सभी जानकारी और आधार कार्ड की भी जानकारी दे दी।

ओटीपी बताते ही कटने लगे रूपए
इतने में ही महिला के फोन पर ओटीपी आने लगा। ठग ने उससे ओटीपी पुछा और महिओला बताते गई। ओटीपी बताते ही उसके स्टेट बैंक खाते से क्रमश: 10395, 9999, 20,000, 20000, 20000 रूपये कट गऐ। फिर महिला ने ठग को रकम कटने की जानकारी दी, इसपर ठग ने 20 हजार रूपए महिला के खाते में लौटा दिया मगर इसके तुरंत बाद फिर महिला के खाते से 20000, 30000, 10000, रूपये कट गऐ। इस प्रकार महिला के खाते से कुल 1 लाख 24 हजार रुपए पार हो गए। फिलहाल, महिला शिक्षिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

Story Loader