7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की तलाश में निकली महिला के साथ हुआ छेड़छाड़, कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा

छेड़छाड़ के आरोपी को 3 साल कैद और 25 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना

2 min read
Google source verification
पति की तलाश में निकली महिला के साथ हुआ छेड़छाड़, कोर्ट ने सुनाया 3 साल कैद की सजा

पति की तलाश में निकली महिला के साथ हुआ छेड़छाड़, कोर्ट ने सुनाया 3 साल कैद की सजा

पत्थलगांव . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत पति की तलाश में निकली महिला को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनते हुए आरोपी को 3 साल कैद और 25 हजार रुपए का लगाया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कछार पंचायत की है।

पति की तलाश में निकली महिला को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है। प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता बघेल ने आरोपी जगे सिदार पर लगभग 4 साल पूर्व महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट एवं लैंगिक संबंध का प्रस्ताव के मामले में यह सजा सुनाई है। इस मामले मे पुलिस ने धारा 354, 323, 294, 506 के अंतर्गत प्रकरण को पत्थलगांव न्यायालय में पेश किया था जिसमें प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता बघेल ने आरोपी को धारा 354 के अंतर्गत 3 वर्ष सश्रम कारावास, धारा 323 के तहत छह माह समेत कुल 2500 रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लगभग चार साल पूर्व शाम को लगभग सात बजे के पीड़िता का पति जब गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था तब आरोपी जगे सिदार पीड़िता के घर पहुंचकर तुम्हारा पति एक महिला के घर में शराब पी रहा है बताया जिसके बाद पीड़िता ने महिला के घर पहुंचकर अपने पति की तलाश की पर वहां उसका पति नही मिला जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Click & Read More chhattisgarh news .

विधायक कॉलोनी फर्जीवाड़ा: जिस अधिकारी पर FIR दर्ज, वह खुद कर रहा अपने खिलाफ शिकायतों की जांच

टैक्सी ड्राइवर ने नाबालिग का किया रेप, शहर से 3 किलोमीटर दूर संदिग्ध हालत में मिली पीड़िता

धर्म गुरु पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पढ़ाने के नाम पर महीनों किया रेप