सीएसएमसीएल कार्यालय के माध्यम से एपी त्रिपाठी द्वारा कई पत्र एनआईसी को भेजे गए। इसके लिए ट्रैकिंग सिस्टम को समझने की जरूरत है। शराब घोटाले की जांच करने के लिए एपी त्रिपाठी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है। इसका डेटा रिकवर करने पर महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है। इसके संबंध में पूछताछ करने के लिए रिमांड की जरूरत है। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने रिमांड आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि उनके पक्षकार को परेशान करने के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 7 दिन की रिमांड को मंजूरी देते हुए 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने कहा है।