रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 तारीख से शुरू हो रही है। (Swami Atmanand school Admission) आवेदन की अंतिम 5 मई तक निर्धारित की गई है। अच्छी खबर यह है कि इस साल 101 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ हो रहे हैं। इसमें 32 उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल (New Swami Atmanand school Admission) भी शामिल हैं। पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे।