24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहेलियों पर भरोसे से हुई 10th की स्टूडेंट की ज़िंदगी बर्बाद, गई थी जंगल घूमने फिर…

दसवीं क्लास की छात्रा का इंसानियत और दोस्ती से ही भरोसा उठ गया उसने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी दोस्ती उसे इस हालत में पहुंचा देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 18 Aug 2018, 3:08 PM IST

crime news

सहेलियों पर भरोसे से हुई 10th की स्टूडेंट की ज़िंदगी बर्बाद, गई थी जंगल घूमने फिर...

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे दसवीं क्लास की छात्रा का इंसानियत और दोस्ती से ही भरोसा उठ गया। दसवीं क्लास की स्टूडेंट ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी दोस्ती उसे इस हालत में पहुंचा देगी। सहेलियों पर भरोसा करने की वजह से आज वह अस्पताल में है।

रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि कक्षा 10 वीं में पढऩे वाली एक लड़की की दोस्ती दो सगी बहनों से थी। उसका सहेलियों के घर आना-जाना था। 14 जुलाई को छात्रा सहेलियों के घर गई थी। घर में दोनों बहनों ने छात्रा को चाउमिन बनाकर खिलाया। उसमें नशीली गोलियां मिला दी। वहां से तीनों स्कूटी पर घूमने के लिए घंटाघर स्थित चौपाटी पहुंची थी। दोनों सगी बहनों ने कॉल कर पंप हाउस में रहने वाले अपने दोस्त जुनेद खान और 15 ब्लॉक निवासी साहिल जांगड़े को बाइक से चौपाटी बुलाया।

युवकों के कहने पर दोनों सगी बहनों ने छात्रा को कॉफी प्वाइंट की ओर जाने के लिए राजी किया। चौपाटी से युवक-युवतियों ने बाइक और स्कूटी को साझा कर छात्रा को एक युवक संग बाइक पर बैठा दिया जबकि दोनों बहनें भी दूसरे युवक के साथ बाइक में बैठ गई। चारों छात्रा को लेकर कॉफी प्वाइंट के पास पहुंचे। जंगल में जुनेद और साहिल जांगड़े ने छात्रा से दुष्कर्म किया। देर शाम छात्रा को लाकर उसके घर छोड़ दिया। अपमानित होने के भय से छात्रा ने पहले तो घटना की जानकारी छिपाई। बाद में छात्रा के निजी अंगों में दर्द होने लगा। माता-पिता छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे।

गंभीर हालत मेें छात्रा को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पूरे मामले का खुलासा हुआ। छात्रा के पिता ने घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद छात्रा की सहेली दोनों सगी बहनों, जुनेद और साहिल के खिलाफ नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों सगी बहनों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया जबकि फरार जुनेद और साहिल की तलाश जारी है।