CG Strike News : इधर, बुधवार को हजारों की तादाद में संविदा कर्मचारी नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पहुंचे। एस्मा के विरोध में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ की ओर से जल सत्याग्रह किया गया। छतीसगढ़ सर्वविभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांत अध्यक्ष कौशलेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुर्रे और हेमंत सिन्हा ने कहा, इस बार बिना ठोस निर्णय के हम जाने वाले नहीं हैं।