21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल की बच्ची पर बूढ़े पड़ोसी की बिगड़ी नियत, तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने की जाँच तब दुष्कर्म का पता चला

डॉक्टरों ने जांच की तो लड़की से दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पड़ोसी सरफराज खान उर्फ राजू (57) के बारे में बताया।

2 min read
Google source verification
digital_rape_of_five_year_old_girl_in_ghaziabad_relatives_demand_action.png

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं। अब 13 साल की लड़की से उसके ही 57 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मंगलवार को अस्पताल ले गए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बस्ती में रहने वाली 13 साल की लड़की की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उससे खून बहता देख पहले तो परिजनों को समझ नहीं आया, लेकिन जब दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो लड़की से दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पड़ोसी सरफराज खान उर्फ राजू (57) के बारे में बताया।

परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी सरफराज ने उससे दुष्कर्म किया था। वह काफी डर गई थी। इसके चलते किसी को बता नहीं सकी। इससे पहले भी कई बार आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब भी डर और शर्म के चलते वह चुप रही। घटना के बाद से ही वह काफी डरी और सहमी रहती थी, लेकिन परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। अब तबीयत बिगड़ी तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई।

आठ साल की बच्ची से चाचा ने किया था दुष्कर्म
दो दिन पहले कोरबा के बांगो क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया था। वह बच्ची को भतीजी बोलता था। बच्ची मवेशी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। जब बच्ची वहां से लौटी तो खून से लथपथ थी। शाम को जब बच्ची के परिजन घर आए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।