23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

150 साल पुरानी हमारी दादाबाड़ी मध्य भारत में सबसे बड़ी, जानिए क्या-क्या हो रहा है…

समाज के प्रमुख बताते हैं कि साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली हमारी जिनकुशल दादाबाड़ी मध्य भारत की सबसे बड़ी हैं, जो आस्था, सेवा और सहयोग के संगम का केंद्र हैं। जहां 70 वर्षों से सकल जैन समाज एक साथ जन्मकल्याण महोत्सव मनाते हुए हर्षित है। हर दिन विविध आयोजनों से गुंजित है दादाबाड़ी।

3 min read
Google source verification
150 साल पुरानी हमारी दादाबाड़ी मध्य भारत में सबसे बड़ी, जानिए क्या-क्या हो रहा है...

150 साल पुरानी हमारी दादाबाड़ी मध्य भारत में सबसे बड़ी, जानिए क्या-क्या हो रहा है...

रायपुर. सकल जैन समाज में हर्ष, उल्लास और भक्तिभाव का माहौल है। अवसर है 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव का। समाज के प्रमुख बताते हैं कि साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली हमारी जिनकुशल दादाबाड़ी मध्य भारत की सबसे बड़ी हैं, जो आस्था, सेवा और सहयोग के संगम का केंद्र हैं। जहां 70 वर्षों से सकल जैन समाज एक साथ जन्मकल्याण महोत्सव मनाते हुए हर्षित है। हर दिन विविध आयोजनों से गुंजित है दादाबाड़ी।

महोत्सव का मुख्य समारोह 14 अप्रैल को है। राजधानी में 10 से 15 हजार समाज की आबादी हैं। पूरा सकल जैन समाज उल्लास से शामिल होता है। भले ही समाज के अंद र अलग-अलग घटक और उनकी पूजा पद्धति की मान्यताएं हो परंतु भगवान के जन्म महोत्सव में पूरा समाज एक है।

कोरोना के बीते दो साल तक समाज कोई भी बड़ा उत्सव समारोह नहीं मना सका। क्योंकि पाबंदियां बड़ी थीं। अब भगवान के जन्म महोत्सव के संदेशों और कार्यक्रमों से समाज खुशियों में झूम रहा है। देश में रायपुर ही ऐसा शहर है, जहां 15 दिन पहले से समाज के बड़े, बच्चे, युवाओं की टोलियां महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो, अहिंसा परमोधर्म: का संदेश देते हुए शहर के मोहल्लों और कॉलोनियों में पहुंच रही हैं। इसी गूंज से हर रोज सुबह होती है। अनेक प्रकल्पों पर आधारित कार्यक्रम के आयोजनों से उल्लास है।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोचर बताते हैं कि भव्य तैयारियां की गई है। महोत्सव से समाज के सभी महोल्लों को जोड़ने और जन-जन तक महावीर स्वामी के संदेशों को पहुंचाने के लिए हर दिन प्रभातफेरी निकल रही है। साथ ही मूक ब धिर पशु-प क्षियों पानी दाना-चारा देने की सेवाएं जारी हैं। क्योंकि जनसेवा, सहयोग और मदद के मूल मंत्र को लेकर समाज आगे बढ़ रहा है। जब कोरोना का गंभीर संकट सामने आया तो दादाबाड़ी से ऑक्सीजन कंसल्टेटर मशीनें और ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों को उपलब्ध कराने में जुट गया था। ऐसे 1500 लोगों को सेवाएं दी है।

शाकाहारी बनें, सेहत का रखें ख्याल
शाकाहारी बनें, सेहत का रखें ख्याल, यह मूलमंत्र है। इसी उदृदेश्य से दादाबाड़ी में जैन ट्रेड फेयर आयोजित किया, जिसमें अनेक राज्यों से समाज के खानपान और संस्कृति का संगम एक मंच पर नजर आया है। खासतौर पर महिला मंडल के लिए यह विशेष रहा है कि स्वाभिमान से स्वावलंबन की ओर सफर में अनेक उद्यमियों ने अपने अनुभव और चीजों का साझा किया।

स्वास्थ्य शिविर में 2150 लोगों ने जांच कराई, रक्तदान भी
सेवा परमोधर्म : के रास्ते पर सकल जैन समाज चल रहा है। जन्मकल्याण महोत्सव के तहत महोत्सव समिति और भारतीय जैन संघठना रायपुर शाखा ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। डॉक्टरों की टीमें सेवाएं दी और 2150 लोगों ने जांच कराया। इसके साथ ही रक्तदान महादान में सैकड़ों लोगों ने जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट किया। मुख्य अति थि विधायक कुलदीप जुनेजा थे।

रास गरबा, देश भ क्ति धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगत बिखरी महोत्सव के तहत सुबह प्रभातफेरी और रात में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखर रही है दादाबाड़ी में। गरबा की ऐसी धूम कि आओ झूमों नाचो, गाओ में रमे रहे देर रात तक श्रद्धालु। गरबा नृत्य में बच्चे, युवा और महिलाओं ने भक्तिभाव को जागृत किया।

द राइजिंग स्टार्स टैलेंट की रही धूम
महोत्सव के तहत सोमवार को रात्रिकालीन उत्सव शृंखला में समृद्धि मंडल की प्रस्तुति द राइजिंग स्टार का ग्रैंड फिनाले दादाबाड़ी में धूम रही। भरतनाटृयम, क्लासिकल सांग, कॉमेडी ड्रामा और राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुति 16 टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें 16 वर्ष और उससे आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष, ताकि समाज जागरुक रहे। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण शर्मा थे।