8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदुए का शिकार कर पंजे काटकर ले गए शिकारी, 17 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से तेंदुए का शिकार हुआ है। 22 आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इनमें 17 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं 5 लोगों की पतासाजी जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
तेंदुए का शिकार कर पंजे काटकर ले गए शिकारी, 17 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

तेंदुए का शिकार कर पंजे काटकर ले गए शिकारी, 17 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

लोरमी. अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से तेंदुए का शिकार हुआ है। 22 आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इनमें 17 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं 5 लोगों की पतासाजी जारी है। आरोपियों के अनुसार उन्होंने ***** का शिकार करने के लिए कांटे का फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन का है। सोमवार की सुबह 11.30 बजे बेरियर गार्ड ने फोन पर सूचना दी अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन में सर्किल बोइरहा के कम्पार्टमेंट नंबर 404 में एक तेंदुआ मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है, जिसके पंजे कटे हुए हैं। इस पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मंगलवार को वन विभाग के द्वारा स्नेपर डॉग को बुलाकर पतासाजी की गई, लेकिन बहुत ज्यादा कोई अहम सुराग नहीं मिल सका, फिर उसी रात अचानकमार के डिप्टी डायरेक्टर विजया कुर्रे के मार्गदर्शन में एक बार फिर से इन्विस्टिगेशन चालू की गई। अचानकमार से लगे मध्यप्रदेश के गोपालपुर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में ये बात सामने आई कि 22 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। शिकारियों ने बताया कि जंगली ***** का शिकार करने के लिए तार का जाल बिछाया गया था, जिसमे तेंदुआ फंस गया। जानकारी मिलने बाद बुधवार की सुबह 5 बजे से अचानकमार से लगे मध्यप्रदेश बॉर्डर पर कार्रवाई चालू की गई, जिसमें 17 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को पकडऩे में अचानकमार बफर स्टाफ, केंवची स्टाफ, एंटी पोचिंग का स्टाफ व डॉग ट्रेनर शामिल थे।