28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने बेटी के चेहरे पर पाउडर लगाकर की अंतिम विदाई तो बिलख पड़े कई लोग, अब तक 23 की मौत

मां ने बेटी के चेहरे पर पाउडर लगाकर दी अंतिम विदाई तो बिलख पड़े कई लोग, अब तक 23 की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:25 PM IST

CG News

मां ने बेटी के चेहरे पर पाउडर लगाकर दी अंतिम विदाई तो बिलख पड़े कई लोग, अब तक 23 की मौत

19 वर्षीय छाया की मां ने जब मृत बेटी के चेहरे पर पावडर लगाया और बालों में कंघी करना शुरू किया तो देखने वाले हर शख्स की आंखें डबडबा गई। मां फूट-फूट कर रोने लगी। मोहल्ले वालों और रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे संभाला। इधर पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

रायपुर/भिलाई. डेंगू नियंत्रण के लाख दावों के बीच सोमवार को फिर एक मरीज जिंदगी की जंग हार गया। रायपुर के निजी अस्पताल में शंकर नगर छावनी निवासी छाया वैष्णव ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती को भिलाई से रायपुर उपचार के लिए रेफर किया गया था।

Read Also: डेंगू से भिलाई में 23 वीं मौत, रायपुर के निजी अस्पताल में 19 वर्षीय युवती ने ली अंतिम सांस

18 अगस्त को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। बीती रात डेंगू से उसकी मौत हो गई। इधर डेंगू से अकेले भिलाई में यह 23 वीं मौत है। मरने वालों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इधर प्रशासनिक अमला डेंगू नियंत्रण की बात कहते नहीं थक रहे हैं। इधर अस्पताल में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या फिर से बढऩे लगी है।

Read Also: सब्र दे गया जवाब, डेंगू से मौत पर फूटा भिलाई वासियों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम

डेंगू नियंत्रण में लापरवाही, निगम के उप अभियंता सहित पांच को नोटिस

डेंगू नियंत्रण अभियान में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त ने एक महिला उपअभियंता सहित निगम के 5 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। निगम आयुक्त लोकेश्वर साहू ने पहले ड्यूटी पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी लापरवाही की शिकायत मिल रही थी।

निगम आयुक्त ने फिर लापरवाही बरते जाने पर निलंबन की चेतावनी दी है। उन्होंने उपअभियंता अर्पणा सेलारे, सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव, पवन श्रीवास्तव, भृत्य कैलाश पटेल व सनीदेव गोईर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नगर निगम डेंगू के बचाव के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है।कुछ कर्मियों द्वारा इसमें लापरवाही बरती जा रही है।

संजीवनी कोष से 30 लाख का फंड जारी
शासन ने डेंगू पीडि़तों के इलाज के लिए संजीवनी कोष से 30 लाख 73 हजार 200 रुपए का फंड जारी किया है। यह 19 निजी चिकित्सालयों के नाम से जारी किया गया है, जहां डेंगू बुखार से पीडि़त लोगों का इलाज रहा है।

विशेषज्ञों ने दी सलाह
लार्वा को दिखाने के बाद चिकित्सकों ने लोगों को बारिश के बाद छतों की सफाई करने के लिए कहा। कूलर आदि का पानी को रोजाना बदलने और घर को साफ सुथरा रखने की सलाह दी।