
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Chhattisgarh news: रायपुर जिले के राजेंद्र नगर इलाके में पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को पुलिस ने पैदल घुमाया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात अरोरा हाइवे पेट्रोल पंप में कर्मचारी पेट्रोल डाल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लड़के पहुंचे। पंप के कर्मचारी गौरव कुमार सेन ने(Raipur crime news) उनकी बाइक में पेट्रोल भरा। इसके बाद उसने पैसे मांगे। लड़कों ने पैसा नहीं दिया, उल्टा उनसे ही पैसा मांगने लगे। नहीं देने पर आरोपियों ने चाकू से गौरव पर हमला कर दिया। इसके बाद भाग निकले। इस हादसे में कर्मचारी घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी को उठक-बैठक कराई
इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले बीर (Raipur crime news) कुल्हड़िया और हरीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने पैदल घुमाया और उठक-बैठक भी कराई।
Published on:
21 May 2023 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
