रायपुर

Raipur News: प्रदेश के 21 मेडिकल स्टोर्स ओवररेट पर बेच रहे दवा, एनपीपीए दिल्ली को लिखा पत्र

Raipur News: अधिकारी ने मेडिकल स्टोर्स के नाम नहीं बताए, जहां ओवररेट पर दवाइयां बेची जा रही थी। प्रदेश में सीजीपीएमआरयू की स्थापना 24 मार्च 2021 को की गई थी।

2 min read
May 20, 2025

Raipur News: राजधानी समेत प्रदेश के कुछ मेडिकल स्टाेर संचालक दवाइयों को ओवररेट पर बेच रहे हैं। ऐसे 21 मेडिकल स्टोर की पहचान की गई है। ये ओवररेट पर दवा बेचकर आम लोगों को ठग रहे थे। छत्तीसगढ़ में मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई (सीजीपीएमआरयू) ने इन मेडिकल स्टोर संचालकों की कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) दिल्ली को पत्र लिखा है। यह केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

अब मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों में मनमर्जी से एमआरपी डलवाकर बेच रहे हैं, कार्रवाई से इसकी पुष्टि हो चुकी है। फार्मास्यूटिकल कंपनी पैसों की लालच में ऐसा कर रही हैं। कई मौकों पर पत्रिका ने समाचार प्रकाशित कर बताया है कि दवाइयों के ओवररेट के पीछे मनमर्जी से ओवररेट डलवाना है। सीजीपीएमआरयू के नोडल अधिकारी ने बताया 21 मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी नई दिल्ली के आईपीडीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अधिकारी ने मेडिकल स्टोर्स के नाम नहीं बताए, जहां ओवररेट पर दवाइयां बेची जा रही थी। प्रदेश में सीजीपीएमआरयू की स्थापना 24 मार्च 2021 को की गई थी। यह इकाई ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) के प्रावधानों के अंतर्गत अधिसूचित दवाइयां की कीमतों की मॉनीटरिंग कर रही है।

ठगे जा रहे लोग पर कार्रवाई नाकाफी

ओवररेट दवाइयां खरीदकर आम मरीज व आम लोग एक तरह से ठगे जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में ओवररेट के कई मामले सामने आते हैं। हालांकि सीएमएचओ ने हाल में सभी निजी अस्पतालों, मेटरनिटी होम व क्लीनिक को पत्र लिखकर संचालकों को दवाओं में जरूरी छूट देने को कहा था। अस्पताल छूट दे रहे हैं या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग नहीं हो रही है। अगर एमआरपी ज्यादा डलवाकर छूट दी जाए तो इससे मरीजों को राहत नहीं मिलने वाली है।

Published on:
20 May 2025 07:57 am
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: निवेदिता चटर्जी के इस्तीफे पर पुरंदर मिश्रा का तंज, दीपक बैज की औकात पर उठाए सवाल

फैक्ट्री में लगी आग का VIDEO आया सामने, ऑयल-केमिकल से भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

जमानत के बाद ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा, बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं?

बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अगली खबर