बता दें कि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टैंड प्रोफेसर सीनियर रेसीडेंट और विशेषज्ञ डॉक्टर व अन्य स्टाफ की कमी के चलते मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के अलावा संबद्ध अस्पताल में भी चिकित्सा सुविधा प्रभावित होती है। कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनका संचालन नहीं हो पा रहा है। गंभीर समस्या वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।