391 स्कूलों में 8 ट्रेड होते हैं संचालित
पिछले दो वर्षों से प्रदेश के 391 स्कूलों में आठ ट्रेडों में पढ़ाई होती है। इसमें हेल्थकेयर, आइटी, रिटेल, टेलीकॉम, बीएफएसआइ, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, ऑटोमोबाइल शामिल हैं। वहीं, वर्तमान में महज 25 स्कूलों में ही सुव्यवस्थित लैब की व्यवस्था है। इस पर आरएमएसए के अधिकारियों का कहना है कि जून तक स्कूलों की संख्या 391 पहुंच जाएगी। इसके लिए दो माह पूर्व ही टेंडर जारी कर लैब निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे कि जून तक पूरा करने का समय दिया गया है।