17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी के उड़े परखच्चे: बड़े भाई के अस्थि विसर्जन में गए थे प्रयागराज, सड़क हादसे में व्यवसायी समेत तीन की मौत

गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद शाम को सभी वाराणसी के लिए निकले थे। प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर आगे प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हंडिया के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

less than 1 minute read
Google source verification
car.jpg

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-वाराणसी हाइवे में हंडिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर कोटा निवासी व्यवसायी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार के पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कोटा निवासी संजय गुप्ता उर्फ अप्पू (45) के बड़े भाई संदीप गुप्ता का गुरुवार को देहांत हो गया। अंतिम संस्कार के तीसरे दिन संजय अपने भाई की अस्थियां लेकर प्रयागराज गुरुदेव श्याम दीक्षित (40), चचेरे भाई सौरभ गुप्ता उर्फ सोनू (35) निवासी रायपुर व ड्राइवर हरेंद्र गंधर्व भी थे। रविवार सुबह सभी प्रयागराज पहुंचे। गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद शाम को सभी वाराणसी के लिए निकले थे। प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर आगे प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हंडिया के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

हादसे में कार सवार चारों लोगों को गंभीर चोटें आईं। इससे श्याम दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई। संजय व हरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई थी, सोमवार सुबह 11 बजे संजय गुप्ता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की जानकारी लगते ही संजय गुप्ता के परिजन सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंच गए। तीनों शव के पीएम के बाद परिजन कोटा के लिए निकल गए हैं। मंगलवार सुबह संजय व सौरभ का अंतिम संस्कार कोटा में किया जाएगा, वहीं श्याम दीक्षित का अंतिम संस्कार चकरभाठा में होगा।