आरोपी जय, राहुल और विक्की ने पूछताछ में खुलासा किया कि तीनों ट्रेन से दुर्ग पहुंचे। पावर हाउस स्टेशन में उतरकर एक दोपहिया चुराई। इसके बाद आमानाका थाना क्षेत्र पहुंचे और वहां से भी एक दोपहिया चुराई। इसके बाद दोनों दोपहिया से रौनक ज्वेलर्स पहुंचे। वहां से सोने की तीन चेन लूटकर एक वाहन को वहीं छोड़ दिया।