23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / युवक-युवतियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे… लड़कियां बुरी तरह से घायल होकर पहुंची अस्पताल

युवक-युवतियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे… लड़कियां बुरी तरह से घायल होकर पहुंची अस्पताल

CG News: डीडी नगर इलाके के सुनसान स्थान पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Jun 2025, 11:24 AM IST

युवक-युवतियों के बीच चले लात-घूंसे (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

युवक-युवतियों के बीच चले लात-घूंसे (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

CG News: रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुनसान स्थान पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे। कपड़ा फटने तक मारपीट हुई। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। मारपीट में युवतियों को भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन थाने में अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

बताया जाता है कि घटना महादेवघाट के पास की है। देर रात कुछ युवतियां और युवक घूमने गए थे। अधिकांश युवतियां पार्टी वियर में थीं। इस दौरान आसपास के कुछ लड़के भी आ गए।

यह भी पढ़े: Crime News: जस्सी आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा… BF सहित 8 आरोपियों ने मृतिका के साथ किया था ये काम, जानकर हो जाएंगे दंग

किसी बात को लेकर उन लड़कों के साथ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले। लड़के नशे में धुत थे। मारपीट से युवतियों को चोटें आई हैं। इस मामले में एएसपी दौलतराम पोर्ते का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।