पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी जसविंदर को बार-बार फ्लैट के नीचे बुला रहे थे। नीचे नहीं आने पर फ्लैट में घुसकर मारने की धमकियां देने लगे। इससे परेशान होकर जसविंदर ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत, नीरज के अलावा तन्नू, रोशनी, आकाश, साबिया, तिलोत्मा, नेहा और दीपक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।