
40 year Old bike rider killed after being hit by truck on ring road
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी। इस दर्दनाक सड़क हादसे को देख लोगों की चीख निकल पड़ी, लेकिन ट्रक डेड बॉडी को 50 मीटर तक घसीटता चला गया।
दरअसल, रिंग रोड नंबर एक में सड़क पार कर रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी आनंद प्रसाद (40) शनिवार सुबह किसी काम से सुंदर नगर गया था। वहां से अपनी बाइक सीजी 04 केसी 1831 से लौट रहा था। रायपुरा जाने के लिए वह सुंदर नगर टोल प्लाजा के पास से रिंग रोड को पार कर रहा था। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक एमएच 19 जेड 8392 ने बाइक को टक्कर मार दिया।
बाइक दूर छिटक गई और आनंद ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गई। शव करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में प्याज भरा था। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हेलमेट भी नहीं बचा पाई जान
आनंद बाइक चला रहा था। इसलिए उसने हेलमेट पहन रखा था। मृतक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। हेलमेट अलग निकल गया। और ट्रक सिर कुचलते हुए निकल गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रिंग रोड में सड़क हादसे हो चुके हैं। वाहनों की रफ्तार अधिक रहना और गलत दिशा में वाहन चलाना इसकी बड़ी वजह है।
बच सकती थी जान
दरअसल जिस जगह पर घटना हुई है, वहां पर टोलप्लाजा बनना था। वहां पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। इस कारण टाटीबंध की ओर से आ रही वाहनों की रफ्तार कम नहीं रहती, बल्कि और तेज चलती है। बाइक से रिंग रोड को पार करते सावधानी जरूरी है।
प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक अपनी बाइक से सड़क को पार करते समय ट्रक की रफ्तार को समझ नहीं पाया। वह भी सड़क को पार करने के लिए तेजी से बाइक निकाल रहा था। वर्ष 2018 में रायपुर जिले में सड़क हादसे में 4 सौ से अधिक मौतें हुई हैं। अधिकांश मौतें रिंग रोड पर हुई है।
Updated on:
16 Feb 2019 07:59 pm
Published on:
16 Feb 2019 07:58 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
