
4 फरवरी को कैबिनेट बैठक (photo source- Patrika)
CG Cabinet Meating: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट की अहम बैठक होगी। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में होने वाली बैठक में धान खरीदी की अंतर की राशि देने के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला हो सका है। सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य और 3100 रुपए प्रति क्विंटल के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करती है।
कैबिनेट में विधानसभा में पेश होने वाले संशोधित विधेयकों पर भी मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा स्टेट कैपिटल रीजन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके लिए प्राधिकरण का गठन हो गया है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। अब सीईओ की नियुक्ति होनी बाकी है। बैठक में धान के उठाव को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Published on:
03 Feb 2026 07:06 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
