
राजनांदगांव। बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर 48 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। राजनांदगांव निवासी आरोपी के खिलाफ दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी में शिकायत बाद जुर्म दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंजोरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि राजनांदगांव के नंदई कुआ चौक निवासी राजेश लुनिया पिता सुरेशचंद बैंक में आया और गोल्ड लोन लेने की बात कही। चर्चा उपरांत राजेश लुनिया को गोल्ड दिखाने कहा गया जो अपने पास 400 ग्राम सोने का जेवरात रखना बताया।
बैंक से लोन लेने के बाद अंजोरा गया था आरोपी
मैनेजर द्वारा सोने के जेवरात के आधार पर 12 से 13 लाख रूपये का लोन स्वीकृत होने की बात कही गई। इस दौरान आरोपी राजेश लुनिया सोने के जेवरात को दिखाया। संदेह होने पर मैनेजर ने भिलाई से सोनार ऋतेश कुमार सोनी को बुलाया और उक्त सोने का निरीक्षण कराया। जिसमें सोना नकली पाया गया। इस दौरान अंजोरा बैंक के मैनेजर ने राजनांदगांव ब्रांच के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इस दौरान राजनांदगांव बैक के मैनेजर ने बताया कि इस शाखा से आरोपी राजेश लुनिया ने बारी बारी चार बार में नकली सोना गिरवी रख कर 48 लाख 9 हजार रुपए का लोन लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी राजेश लुनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। आरोपी ने कई किश्तों में कुल 48 लाख 9 हजार रुपए का लोन बैंक से लिया है।
Published on:
15 Jul 2022 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
