10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री सचिवालय से 5 सचिवों की छुट्टी, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

CG IAS Transfer : फिलहाल 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को ही नियुक्त किया है। शेष सचिवों की नियुक्ति जल्द ही होगी। बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अफसरों का यह पहला फेरबदल है...

less than 1 minute read
Google source verification
cg_ministry_.jpg

CG IAS Transfer list : कैबिनेट के विस्तार से पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के सचिवालय से हुई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5 आईएएस अफसरों को हटा दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को ही नियुक्त किया है। शेष सचिवों की नियुक्ति जल्द ही होगी। बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अफसरों का यह पहला फेरबदल है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: सर्द हवाओं से ठिठुरेगा पूरा छत्तीसगढ़, जानिए इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल, सचिव अंकित आनंद, सचिव एस.भारती दासन और सचिव डीडी सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया गया है। इन आईएएस अफसरों के शेष प्रभार यथावत रहेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी।

यह भी पढ़ें: एक्शन में नवनिर्वाचित विधायक, मैनपाट में घटिया सडक़ का निर्माण देख बिफरे, अफसरों को फटकार लगाकर रुकवाया काम

डॉ. सुभाष सिंह सहित तीन ओएसडी व निज सचिव की नियुक्त

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और निज सचिव की नियुक्ति की है, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज शामिल हैं। डॉ. सुभाष वर्तमान में बिलासपुर जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पदस्थ थे। इसी तरह दिल्ली निवासी उमेश अग्रवाल व विश्रामपुर निवासी डॉ. रविकांत मिश्रा को संविदा पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह दीपक अंधारे बंदरचुवा कांसाबेल जशपुर निवासी संविदा पर निज सचिव नियुक्त किए गए हैं।