22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करेगा, जिससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकती है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है। 25 दिसंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में 23-24 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते है।