29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छग पीएससी : 53 बने सिविल जज, नेहा याती ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने सिविल जज के लिए 53 पदों पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा। 53 में से 32 महिला अभ्यर्थियों का सिविल जज में चयन हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Mar 23, 2015

cgpsc civil judge

cgpsc civil judge

रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने सिविल जज के लिए 53 पदों पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। पिछले 16 से 21 मार्च के बीच पीएससी ने 167 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा। 53 में से 32 महिला अभ्यर्थियों का सिविल जज में चयन हुआ है।


नेहा याती ने किया टॉप

टॉप भी महिला अभ्यर्थी नेहा याती ने किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूरे अभ्यर्थियों में दूसरे प्रदेशों से 15 अभ्यर्थियों ने सिविल जज में अपनी जगह बनाई है। साक्षात्कार में 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और एक को आयोग्य घोषित कर दिया गया है।


ये बने सिविल जज

सूची के मुताबिक नेता याती, दिल्ली सिंह बघेल, अपूर्वा खरे, प्रियंका बुंदेला, भास्कर मिश्रा, प्रवीन मिश्रा, प्रतीक्षा शर्मा, मयूर गुप्ता, आस्था यादव, निखिल कुमार सुषमाकर, निधि शर्मा, तनुश्री गवेल, दिप्ती सिंह गौर, पल्लवे रघुवंशी, भूपेश कुमार बसंत, चेतना ठाकुर, सीमा कंवर, भारती मंगलानी, जसविंदर कौर आजमानी, अशलम खान, आनंद कुमार सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, रमेश कुमार चौहान, लोकेश कुमार, गिरीश पाल सिंह, मंजूलता सिन्हा, बरखारानी कसार, गुलापन राम यादव, अमिता जायसवाल, सत्यानंद प्रसाद, सुमन ध्रुव, रूपल अग्रवाल, खिलेश्वरी सिन्हा, अमृता, भगवानदास पनिका, नेहा उसेंडी, अनंतदीप तिर्के, मृणालिनी कटुलकर, देवाशीष ठाकुर, भावना नायक, श्वेता बघेल, अनिता कोशिमा ,भावेश कुमार वाती, दीपा सुचिता तिर्के, विवेक नेताम, श्यामाली नायडू, पुनीत राम गुरुपंच, सीमा जगदाला ,अनिल कुमार चौहान, कंचन लता अचला, शांती प्रभु, अंजली सिंह और दीप्ति लकरा का नाम शामिल है। अनुपूरक सूची में 28 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader