23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर से लेकर गांवों तक चोरों का आतंक, एक दिन में 6 चोरी, साढे़ 3 लाख के गहने और नगद पार

मस्तूरी निवासी अजीत पिता सतीश राठौर (31) का पेंड्रीखार में फार्म हाउस है। फार्म हाउस में बने पंप हाउस से चोर मोटर पंप, केबल तार व अन्य सामान कीमत लगभग 26 हजार 5 सौ का माल पार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 26 Feb 2023, 2:49 PM IST

.

CHORI : रिंग रोड स्थित सोमोलाई हनुमान मंदिर में चोरी

बिलासपुर. 23 व 24 फरवरी की दरमियानी रात चोरों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 5 चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साढे़ तीन लाख के गहने व नगद चुरा लिए। शिकायत पर पुलिसजांच कर चोरों को गिरफ्तार करने का हवाला दे रही है। पुलिस के अनुसार सकरी क्षेत्र के काठाकोनी निवासी जगदीश प्रसाद पिता दरसराम यादव (42) गुरुवार को घर में ताला बंद कर गांव के गौठान गए थे। शाम 5 बजे घर पहुंचने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने व नगद लगभग 35 हजार चोरी हो गया है।

दूसरी चोरी की घटना तखतपुर खम्हरिया में अघनू राम पिता चैतराम निर्मलकर (42) के घर हुई। गुरुवार दोपहर को परिवार सहित अघनू भागवत कथा सुनने के लिए सरगांव जिला मुंगेली गए थे। घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरों ने सूने मकान से 25 हजार नगद व सोने-चांदी के गहने सहित 40 हजार का माल पार कर दिया।

तीसरी चोरी की घटना मोपका सरकंडा निवासी संदीप कुमार पिता संतोषी लाल साहू (29) के घर हुई। संदीप 20 फरवरी को घर में ताला लगाकर सूरजपुर नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चोरों ने सूने मकान से 27 हजार नगद व सोने चांदी के गहने कीमती लगभग 32 हजार का माल साथ ले गए।

चौथी चोरी सरकंडा निवासी अनिल कुमार पिता एमपी गुप्ता (58) हाईकोर्ट सेक्शन आफिसर के सूने मकान में हुई। अनिल कुमार भांजे की शादी में शामिल होने रतनपुर शुक्रवार सुबह गए थे। घर लौटे तो पता चला कि आलमारी के लॉकर में रखे नगदी 10 हजार व सोने-चांदी के गहने सहित लगभग 1 लाख 15 हजार का सामान चोरी हो गया है।

पांचवी चोरी रतनपुर अकलतरी मिडिल स्कूल के पास चमरा राम पिता चैतराम धीवर (57) के सूने मकान में शुक्रवार को हो गई। चोर आलमारी का ताला तोड़ कर 14 हजार नगद व सोने चांदी के गहने किमती लगभग 95 हजार का माल पार की दिए हैं। पुलिस अपराध दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही है।

फार्म हाउस से ले गए पम्प सेटअप
मस्तूरी निवासी अजीत पिता सतीश राठौर (31) का पेंड्रीखार में फार्म हाउस है। फार्म हाउस में बने पंप हाउस से चोर मोटर पंप, केबल तार व अन्य सामान कीमत लगभग 26 हजार 5 सौ का माल पार कर दिया।

शिकायत पर पुलिस चोरों का पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व में चोरों को पकड़ा गया था। आगे की धरपकड़ जारी रहेगी।
राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी