27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर नहीं हो रहा हैं बच्चा तो खाइए ये जड़ी – बूटी, घर में गूंजने लगेंगी किलकारियां, पुलिस वाले भी पहुंचे इस दवा के लिए

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र से आए आधा दर्जन से ज्यादा लोग बच्चा पैदा होने की जड़ी-बूटी बेच रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 Jun 2018, 11:52 AM IST

fake medicine

अगर नहीं हो रहा हैं बच्चा तो खाइए ये जड़ी - बूटी, घर में गूंजने लगेंगी किलकारियां, पुलिस वाले पहुंचे भी इस दवा के लिए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र से आए आधा दर्जन से ज्यादा लोग बच्चा पैदा होने की जड़ी-बूटी बेच रहे थे। गु्रप के 8 लोग बकायदा घर-घर जाकर महिलाओं को जड़ी-बूटी की डिलीवरी कर रहे थे। उनका दवा था कि जड़ी-बूटी खाने के कुछ ही दिनों बाद इसका परिणाम दिखने लगेगा। जब पुलिस वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। वे भी जड़ी-बूटी खरीदने पहुंच गई। फिर जो हुआ..

दरअसल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुछ लोग घूम-घूमकर बच्चा पैदा होने की जड़ी-बूटी बेच रहे थे। इनकी जड़ी-बूटी की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही थी। एक शिकायत के बाद जब पुलिस वालों को इसकी भनक लगी तो वे खुद भी खरीदने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि बसना ब्लॉक में गोदिंया महाराष्ट्र से आए कुछ लोग बच्चा पैदा होने की जड़ी-बूटी बेच रहे थे। पुलिस वालों को जब इसकी भनक लगी तो 8 लोगों को ग्राम कप्साखूंटा के पास पकड़ा। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 109 के तहत अपराध दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम कप्साखूंटा में बाहर से आए कुछ लोग घर-घर में जाकर जो नि:संतान महिलाओं को जड़ी-बूटी देकर संतान होने का झांसा दे रहे हैं और पैसे लूट रहे हैं। सूचना पर टीम ग्राम कप्साखूंटा पहुंची। जहां पुलिस को देखकर वहां घूम रहे लोग भाग रहे थे। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसमें ग्राम ठाणे जिला गोंदिया महाराष्ट्र के राधेलाल सोनवानी पिता धूप लाल सोनवानी (55), अजय सोनवानी विजय पिता राधे लाल सोनवानी (26) रवि सोनवानी पिता राधे लाल सोनवानी (36), सतीश सोनवानी पिता राधे लाल सोनवानी (28), जितेंद्र पिता झाड़ू लाल, राजा पिता बाबूलाल (26), दिनेश थापा पिता नरेश थापा, राजा, विशाल, राधेश्याम सोनवानी शामिल है। पूछताछ के में बताया कि 8-9 परिवार जड़ी-बूटी बेचने आए हैं। लेकिन नाम व पता बताने में ये सभी पुलिस को गुमराह कर रहे थे।