1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! 11-12 को छत्तीसगढ़ में इतवारी पैसेंज समेत 8 ट्रेनें रद्द, देखें list

CG 8 Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
2 min read
Google source verification
CG Train Cancelled: 24 से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, इतवारी रूट पर सफर हुई मुश्किल, देखें List(photo-patrika)

CG Train Cancelled: 24 से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, इतवारी रूट पर सफर हुई मुश्किल, देखें List(photo-patrika)

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा गर्डर डी-लॉन्चिंग और बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते इवारी पैसेंजर समेत कुल 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

CG Train Cancelled: रोड अंडर ब्रिज निर्माण के कारण लिया गया ब्लॉक

रेलवे प्रशासन ने बताया कि किमी 785/23-25 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को सुरक्षित और शीघ्र पूरा करने के लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य आवश्यक है, जिसके कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन रोका गया है।

11 जनवरी 2026 को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

12 जनवरी 2026 को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

बीच में समाप्त और आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 11 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर–गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • इसी दिन 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। गोंदिया–बिलासपुर सेक्शन में यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।