20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

श्रीअखंड राम नाम सप्ताह का 85वां समारोह प्रारंभ

पूरे श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ गुरुवार को श्रीअखंड राम नाम सप्ताह का 85वां समारोह प्रारंभ हुआ। सुबह 5.00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उसके बाद सुबह 6 बजे से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती के बाद राम धुन प्रारंभ हो गया, जो 24 घंटे 7 दिनों तक निर्विध रूप से चलेगा।

Google source verification

भाटापारा. पूरे श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ गुरुवार को श्रीअखंड राम नाम सप्ताह का 85वां समारोह प्रारंभ हुआ। सुबह 5.00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उसके बाद सुबह 6 बजे से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती के बाद राम धुन प्रारंभ हो गया, जो 24 घंटे 7 दिनों तक निर्विध रूप से चलेगा। इस दौरान जय रघुपति राघव राजा राम जय पतित पावन सीताराम की रामधुनी निरंतर चलेगी। 24 घंटे में 12 टोलियां निश्चित है जो दो-दो घंटे की सेवा देंगी। नगर ही नहीं, संपूर्ण छत्तीसगढ़ का अद्वितीय धार्मिक सामाजिक साप्ताहिक महोत्सव श्रीअखंड राम नाम सप्ताह भाटापारा में 1 सितंबर से प्रारंभ हो गया है जो 7 सितंबर तक चलेगा। 8 सितंबर को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा परंपरा के अनुसार निकली जाएगी। 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीअखंड राम नाम सप्ताह मंडल के संयोजक अनिल चांडक ने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय पर अर्थात दोपहर 2 बजे के आसपास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा श्रीराम नाम सप्ताह मंडप के सामने से प्रारंभ होगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद वापस श्रराम नाम सप्ताह मंडप में आकर देर रात संपन्न होगी। शोभायात्रा में एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। शोभा यात्रा में लगभग 100 से 150 भजन मंडलियां शामिल होंगी।