
bike riders robbed the young man
बिलासपुर. गीताजंलि विहार फेस-2 के पीछे झाड़ियों में मुन्नी और उसका प्रेमी मिलते व साथ बैठ कर लूडो खेला करते थे। शुक्रवार की रात को भी दोनों मोबाइल पर लूडो खेलते हुए बात कर रहे थे। दोनों के बीच साथ रहने को लेकर हुए विवाद में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : कारोबारियों ने नौकर के घर छिपाया कालाधन, आधा माल उड़ा ले गए चोर
एडिशनल एसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जबड़ापारा निवासी मुन्नी केवट पति की मौत के बाद अजय कुमार पिता घानश्याम गुप्ता (42) के सम्पर्क में आई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और अजय मुन्नी को लेकर अलग रहने लगा। मुन्नी के बच्चे बड़े हुए तो मुन्नी, अजय से दूरी बनाने लगी। दोनों की गीताजंलि फेस-2 के पीछे झाड़ियों में रोजाना मुलाकात होती थी। दोनों बैठ कर लूडो खेलते और फिर दूसरे दिन मिलने की बात कह अपने अपने घर चले जाते थे।
यह भी पढ़ें : कारोबारी पति और ससुर बिना सहमति से किए से 1 करोड़ 22 लाख रुपए ट्रांसफर, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
दो माह पूर्व अजय गुप्ता की पत्नी भाग गई। अकेलापन सताने पर अजय मुन्नी पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। बच्चों के बड़े होने की बात कह मुन्नी अजय के साथ न रहने की बात कहा करती और ऐसे ही छुप कर मिलने कहा करती थी। शुक्रवार को भी दोनों साथ बैठ कर मुन्नी के मोबाइल में लूडो खेल रहे थे। लूडो खेलने के दौरान अजय, मुन्नी पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा इस बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मुन्नी ने जो गमछा गले में लपेटा हुआ था उससे ही आरोपी ने महिला का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी घर चला गया। पुलिस ने जब शंका के आधार पर अजय गुप्ता को उठाया तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने जब कड़ाई बरती तो आरोपी टूट गया और हत्या की बात को स्वीकार कर लिया।
Published on:
21 Nov 2022 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
