11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

संदिग्ध मरीज केन्या एवं दुबई होते हुए रायपुर पहुंचा था। मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध मरीज केन्या एवं दुबई होते हुए रायपुर पहुंचा था। मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है,जिसके बाद उसे रायपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में अलग से बनाए गए वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके खून का सैम्पल लेकर जांच के लिए नागपुर भेजा गया है।
उन्होने कहा कि नागपुर से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से उसके पीडित होने या नही होने के बारे में कहा जा सकता है। उन्होने राज्य के लोगो से पर्याप्त एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की कतई जरूरत नही है।
श्री सिंहदेव ने इससे पूर्व कल देर शाम यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) का दौरा किया और वहां पर कोरोना वायरस पीडितों के इलाज के लिए किए गए बन्दोबस्त की जानकारी ली।