
खिलौना बेचने वाले परिवार को ट्रक ने रौंदा, बच्चे के सिर से गुजर गया पहिया, दो की मौत
भिलाई . सडक़ किनारे खिलौने बेचने वाले खानाबदोश परिवार पर बीती रात एक ट्रक कहर बनकर टूट गया। बेकाबू ट्रक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराया तो वह पास में सो रहे परिवार को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसा दिल दहला देने वाला था। इसमें डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी की मौत हो गई।
घटना रविवार की देर रात करीब ३ बजे की है। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शंकर राठौर (23 वर्ष) उसकी पत्नी गंगा राठौर (21 वर्ष) टेडी बियर व अन्य खिलौने बेचने के बाद रविवार रात को सो रहे थे। उनके साथ दोनों बच्चे ढाई साल की बेटी पूनम और डेढ़ साल का बेटा रवि भी सोए हुए थे। यह परिवार जहां सो रहा था, उससे थोड़े से फासले पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3675 खड़ा था। यह ट्रक खराब होने की वजह से रविवार शाम 4 बजे से खड़ा था। आधी रात को ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 4929 अनियंत्रित होकर खड़े हुए ट्रक के पीछे से जा टकराया जिससे वह आगे बढ़ गया। उसमें चालक भी नहीं था, इसलिए ट्रक झटके से सडक़ किनारे सो रहे परिवार को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह अपराध दर्ज किया गया है।
घटना में जिस ट्रक ने खड़े ट्रक को ठोकर मारी, उसके चालक व सहचालक दोनों का पैर ट्रक में ही फंस गया। ट्रक में फंसे चालक व सहचालक को निकालने में करीब एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जाकर दोनों को बाहर निकाला जा सका। दोनों को चोट लगी, इस वजह से हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।
घटना में सबसे पहले डेढ़ साल के रवि की मौके पर मौत हो गई। ट्रक का पहिया उसके सिर से होकर गुजरा था। वहीं खिलौने के साथ बाजू में सो रही बेटी पूनम के पेट से होकर यह ट्रक गुजरी। पूनम को रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, वहां उसने दम तोड़ दिया। बच्चों को कलेजे से लगा कर सो रहे पिता के सीने पर ट्रक से ठोकर लगी, उसकी हालत भी नाजुक है। उसे मेकाहारा हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। मां के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं उसे भी मेकाहारा में ही दाखिल किया गया है। दोनों बच्चों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
Published on:
12 Jun 2018 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
