6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की मौत, गांव वालों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में सारे जवान सुरक्षित हैं। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। ASP ने ग्रामीण की मौत की बात को नकारा है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में ग्रामीण की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Naxalism

File Photo

बीजापुर . छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर में बुधवार को पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई थी अब इस से जुडी यह जानकारी मिली है कि इस मुठभेड़ में एक ग्रामीण की मौत हो गई था। मृत ग्रामीण का नाम पुनेम लखमू बताया जा रहा है। गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने लखमू को मारा है। लिस का कहना है कि, मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी कि बीजापुर-सुकमा जिले के सरहदी इलाके गुंडम और छुटवाई के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान जंगलों में पहुंचे वहां घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में नक्सलियों को नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में सारे जवान सुरक्षित हैं। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। ASP ने ग्रामीण की मौत की बात को नकारा है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में ग्रामीण की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं है।