जमीन के दस्तावेजों में त्रुटि सुधारने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने भूस्वामी से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी से के अनुसार, मुंगेली जिला स्थित बोदरी नगर पंचायत निवासी किसान और उसके परिजनों के नाम 1.43 एकड़ जमीन है। उक्त जमीन में उसके और बहन के नाम त्रुटिपूर्ण था। जमीन के रेकॉर्ड में त्रुटि सुधारने व दस्तावेज (नक्शा, खसरा, बी-1) देने के नाम पर पटवारी उत्तम कुर्रे ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत किसान द्वारा बिलासपुर स्थित एसीबी दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।