रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षाकर्मियों की संविलियन की मांग को पूरा किया है, जो इस माह के 1 जुलाई से लागू भी हो गया है। इधर सरकार ऐसे शिक्षकर्मियों की भी कुंडली बना रही है जो फर्जी दस्तावेजों से शिक्षाकर्मी बने बैठे हुए हैं। इसकी शुरूआत हो गई छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 'रमन के गोठ' कार्यक्रम में भी संविलियन के बारे में जिक्र किया। जिसमें CM ने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।